May 31, 2026

बिहार बंद का मनिहारी में नहीं दिखा असर, सामान्य रही गतिविधियां

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सांसद पप्पू यादव के बिहार बंदी के आह्वान का मनिहारी में कोई प्रभाव नहीं दिखा। सभी दुकानें, सड़क मार्ग और रेल सेवाएं पूर्ववत संचालित रही। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। राजकीय रेल थाना अध्यक्ष जीत नारायण हेंब्रम के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधिकारी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार दिखे। पूरे दिन ट्रेन परिचालन और यातायात सामान्य रहा। बंद का समर्थन या विरोध करने वालों की गतिविधियां क्षेत्र में नहीं देखी गई, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ।

Previous post वासगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next post शहरी आवास योजना के तहत मनिहारी नगर में 506 लाभुकों को आर्थिक सहायता और कार्य आदेश वितरित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial