अधिवक्ता भावेश कुमार घोष का निधन शोक सभा किया आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
व्यवहार न्यायालय अंतर्गत कार्यरत अधिवक्ता भावेश कुमार घोष का निधन रविवार को हो गया। उनके निधन पर अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला जज के न्यायालय में प्रधान जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर सभी ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संघ के सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने बताया कि स्वर्गीय अधिवक्ता घोष काफी लोकप्रिय थे। जो कि वर्ष 2010 से अधिवक्ता संघ के सदस्य थे। हालांकि दिवंगत अधिवक्ता घोष शनिवार को न्यायालय आए थे। अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, तो वे वापस अपने घर चले गए। बाद में उनकी स्थिति बिगड़ने पर घर वाले उन्हें कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आयोजित शौक सभा में पी पी शंभू प्रसाद सहित वरीय अधिवक्ता शिव नारायण सिंह,विनोद कुमार,अविनाश यादव,प्रेम सिंह,मो अहसन,राजेंद्र कुमार मिश्रा,पवन दुबे,अखिलेश कुमार झा, अशोक सिंह,बाबुल खान,रूपेश कुमार, विनोद पोद्दार,यशस्वी कुमार,प्रियंका कुमारी,अर्पणा कुमारी,स्वाती साकेत सभी न्यायिक पदाधिकारी और सभी अधिवक्तागण उपस्थित थे। सभी लोगों ने स्वर्गीय घोष के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
