May 31, 2026

जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहादुरगंज में मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन

Read Time:3 Minute, 35 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार/किशनगंज)

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपने पार्टी समर्थकों के साथ बीपीएससी छात्रों के साथ बिहार की ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ पांच मांगो को लेकर लगातार आज पांचवें दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज सुबह में पुलिस ने जबरन अनशन स्थल से जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को जबरन उठा कर अस्पताल ले गया। और समर्थकों के साथ पुलिस ने मार पीट किया। और वाहनों को भी जप्त किया गया। सरकार के द्वारा इस तरह के कारवाई के विरोध में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहादुरगंज के लीप चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व किशनगंज के जनसुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता निहाल अख्तर एवं प्रो.मुस्सबर आलम ने किया।पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के सुत्रधार प्रशांत किशोर के समर्थन में किशनगंज के जनसुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता निहाल अख्तर ने कहां है कि प्रशांत किशोर की सरकार से की गई मांगों में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमित और भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। किशनगंज के जनसुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता निहाल अख्तर ने बताया है कि 18 वर्ष से 35 साल के बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता, पिछले 10 वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितता और पेपर लीक की जांच एवं दोषियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी करना लोकतंत्र की जननी बिहार को लाठी तंत्र बनाने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और बिहार की सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं की कम से कम दो तिहाई हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए डोमिसाइल नीति लागू किया जाना चाहिए।किशनगंज के जनसुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता निहाल अख्तर ने बताया है कि हालांकि पटना जिला प्रशासन में प्रशांत किशोर के गांधी मैदान में धरना देने को गैर कानूनी करार देते हुए गुरुवार को कहा था कि किशोर अपने लगभग 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के निकट पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।इस अवसर पर प्रो.मुस्सबर आलम,हाजी मन्जर आलम,अफाक आलम, मौलाना गुलाम सरवर, शमीम अख्तर,सामयोई मूर्मू, राकेश, अखिलेश, गौरव कुमार,हरे कृष्ण, अभिषेक आदि ने भाग लिया।

Previous post अधिवक्ता भावेश कुमार घोष का निधन शोक सभा किया आयोजित
Next post मनिहारी में आसमान से गिरे रहस्यमय पत्थर, खुद-ब-खुद जल उठे,इलाके में दहशत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial