November 12, 2026

मनिहारी में आसमान से गिरे रहस्यमय पत्थर, खुद-ब-खुद जल उठे,इलाके में दहशत

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी के वार्ड संख्या 10 में रविवार रात एक रहस्यमय घटना घटी। बासुदेव सिंह के घर की छत पर अचानक तेज आवाज के साथ एक पत्थर गिरा, जिससे पूरा घर धुएं से भर गया। सुबह आंगन में नारंगी रंग के अजीब पत्थर के टुकड़े पाए गए। बच्चों द्वारा छुआ गया एक टुकड़ा अचानक जल उठा, जिससे एक बच्चा घायल हो गया। बाद में, पत्थर के अन्य टुकड़ों ने भी अपने आप आग पकड़ ली। स्थानीय लोग इसे उल्कापिंड मान रहे हैं। फिलहाल, एक टुकड़ा पानी में सुरक्षित रखा गया है। घटना से इलाके में भय और उत्सुकता का माहौल है।

Previous post जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहादुरगंज में मुख्यमंत्री का पुतला किया दहन
Next post डाक चौपाल में 32 बच्चों के आधार कार्ड और खाते खोले गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial