November 12, 2026

भाजपा ने सुशील कुमार मोदी के जयंती के पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

Read Time:1 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी जिला कटिहार की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा के नेतृत्व में सुशील कुमार मोदी के जयंती के पर इंडोर स्टेडियम न्यू मार्केट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षणकिया गया एवं उन्हें निशुल्क दवा भी वितरण की गई। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा जिला के अध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं मेयर उषा अग्रवाल, महिला चिकित्सक डॉ रंजना झा ने भाग लिया।भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा ने बताया कि महिला चिकित्सक डॉ रंजना झा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, चांदनी देवी, श्वेता राय, भारती देवी, गीता देवी, आरती चौधरी, रीना तिवारी, रुचि कुमारी, अर्चना देवी, नीतू पासवान, बुला सिंह, ज्योति शाह, आशा देवी, जया कुमारी,सरिता जायसवाल,उत्तरी मंडल, अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुमन कुमार ने भाग लिया।

Previous post विधान पार्षद एवं मेयर ने गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय केहटा बालूगंज के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं प्रधानाध्यापक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial