रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेल प्रशाशन द्वारा नये 42 पल्सर बाइक प्रदान की।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेल प्रशाशन द्वारा नए 42 पल्सर बाइक प्रदान की गई । जिसे मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित रेल परिसर से डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार को 22 पल्सर बाइक और एनजेपी को 20 पल्सर बाइक प्रदान की गई है । यह सभी बाइक अलग-अलग पोस्ट में जरूरत के अनुसार दी गई है। जबकि इसके पूर्व भी रेलवे सुरक्षा बल को रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलग-अलग पोस्ट में पोस्ट के अनुसार जरूरत के मुताबिक बाइक और बस प्रदान की गई है । जिससे किसी भी घटना पर रेलवे सुरक्षा बल के टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सके। इससे निश्चित तौर पर इसके बाद अनुसंधान कार्य में भी तेजी आएगी और दुर्घटनास्थल पर द्रुत गति से रेलवे सुरक्षा बल की टीम पहुंचेगी। डी आर एम श्री कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा ही उनकी पहली प्राथमिकता है। जिस दिशा में वे शुरू से ही अग्रसर रहे है। मौके पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट प्रभारी सह सहायक कमांडेंट आरपीएफ फरीद अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित सभी रेल अधिकारी व दर्जनों सुरक्षा के अधिकारी व जवान मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
