जनसूराज कार्यकर्ताओं ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
हसनगंज (डेस्क)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान के प्रांगण में युवा सत्याग्रह समिति जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टेट फोर कमिटी के सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि 25 और 29 दिसंबर एवं 6 जनवरी को जिस तरह बिहार सरकार के आदेश पर भ्रष्ट अधिकारी व पुलिस ने जिस कायरता पूर्ण तरीके से लाठियां चलाई है,और प्रशांत किशोर को गिरफ्तार की है। इसके विरोध मे सभी प्रखंड में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें हमारी एक ही मांग है,की बिहार सरकार जल्द से जल्द छात्रों के डेलीगेट से मिलकर प्रशांत किशोर के आमरण अनशन को समाप्त करवाए। छात्र और हम सभी जन सुराज पार्टी के साथी प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं। उनका स्वास्थ दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहा है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सक ने भी कहा है,की अगर 24 घंटे के अंदर प्रशांत किशोर जी ने अपना अनशन समाप्त नहीं किया तो उनके पेट में संक्रमण फैलने का संभावना है। बिहार सरकार दिन के उजाले में काम नहीं करती है। वो रात के अंधेरे में शांतिपूर्ण ढंग से धरना पर बैठे महिला,छात्र व जन सुराज के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की किया। जबकि प्रशासन को प्रशांत किशोर ने कहा आप मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं तो मैं अपनी गिरफ्तारी दे दूंगा लेकिन छूटने के बाद पुनः अनशन पर बैठूंगा। इसके वाबजूद प्रशासन द्वारा कायरता पूर्ण कारवाई निंदनीय है। समाजसेवी सद्दाम हुसैन ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।लोकतंत्र की हत्या बंद करो,बीपीएससी री एग्जाम आदि की तख्ती लिए धरना में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
