नव निर्मित नाला निर्माण कार्य का पुर्व उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
हसनगंज (डेस्क)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के महनौर गांव के वार्ड नं. 1 और भवानीपुर गांव में षष्ठम वित्त आयोग योजना के तहत ढक्कन युक्त नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व डिप्टी सीएम और सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया। तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कालसर पंचायत में 18 लाख रुपये की लागत से ढक्कन युक्त नाले का निर्माण चल रहा है, जिसमें से 9 लाख रुपये की लागत से एक भाग का कार्य पूरा हो चुका है। शेष निर्माण कार्य जारी है। साथ ही, भवानीपुर में भी नाली निर्माण कार्य हुआ है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या को हल करने के लिए की जा रही है। पंचायत के मुखिया और ग्राम पंचायत ने यह निर्णय लिया है कि सभी नालों का निर्माण किया जाएगा, ताकि जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर मुखिया सागर यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव और ज्योतिष कांत कुमार, दिलीप झा, दिलीप मंडल,विकास ठाकुर समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
