November 12, 2026

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक बैठक में कटिहार पधारे राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश साह आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नेताओं का स्वागत पाग पहनाकर व अंग वस्त्र देकर किया। इस अवसर पर नव मनोनीत भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा़ विधायक कविता पासवान, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर तथा लक्खी प्रसाद महतो जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय ,वीरेंद्र यादव तथा सौरभ मालाकार वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद अधिकारी, वरुण झा, नवीन झा आदि उपस्थित थे।

Previous post फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजा मल्लिकपुर में बाल विवाह मुक्त कटिहार जागरूकता अभियान आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial