November 12, 2026

पैक्स अध्यक्ष को पितृ शोक ।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह के पिता उपेंद्र सिंह का 75 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। परिजनों और स्वजनों की उपस्थिति में मनिहारी के गंगा स्थित श्मशान परिसर में दाह संस्कार किया गया। उनके निधन पर कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी स्वेता, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, उपमुखिया गणेश पासवान, बघार पैक्स अध्यक्ष विनोद यादव, शिवजी यादव, अरुण सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और स्वजनों ने संवेदना व्यक्त की।

Previous post नामजद आरोपी जितेंद्र जायसवाल गिरफ्तार
Next post भूमि विवाद नपटारा हेतु जनता दरबार आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial