November 12, 2026

जनता दरबार में भूमि विवाद के पुराने व नये कुल छह मामलों का निष्पादन

Read Time:57 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर )

प्राणपुर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित नौ पुराने मामले में एक का निष्पादन किया गया। साथ ही नौ नए मामलों के आवेदन भी प्राप्त हुए, जिसमें पांच मामलों का निष्पादन किया गया। इस संबंध में अंचल अधिकारी इस्माईल अंसारी एवं राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े पुराने व नये छह मामलों का दोनों पक्षों की उपस्थिति और आपसी सहमति के आधार पर निष्पादित किया गया। इस अवसर पर एस आइ कोशल कुमार सिंह, , सहित दोनों पक्षों के कई फरियादी उपस्थित थे।

Previous post दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी प्रतियोगिता में मदर टेरेसा टीम ने कल्पना चावला टीम को किया पराजित
Next post मनिहारी पुलिस ने युवक को देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial