November 12, 2026

मनिहारी पुलिस ने युवक को देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर स्थित बालुटोला में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय राजकिशोर मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक फाइटर, दो स्मार्टफोन बरामद किए गए। आरोपी को कांड 14/25 संख्या दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर संजय यादव और कांड के विवेचना अधिकारी पीएसआई अमित कुमार मौजूद थे।

Previous post जनता दरबार में भूमि विवाद के पुराने व नये कुल छह मामलों का निष्पादन
Next post गोगा बील झील पक्षी अभयारण्य पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा, जैव विविधता संरक्षण पर जोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial