सांसद को गामीणों ने विद्यालय के रास्ता का अतिक्रमण के से अवगत कराया।
डडंखोरा (अशोक कुमार)
सांसद तारीक अनवर क्षेत्र भ्रमण के क्रम में डंडखोरा प्रखंड के द्वाशय चौक पर पहुंचे। जहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता एवं माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कई समस्याओं से संसद को अवगत कराया । राजकीय मध्य सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने एक ज्ञापन भी संसद को सौंपा ।समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि 10 + 2 विद्यालय मध्य में पड़ता है जहां हसनगंज कदवा एवं डंडखोरा प्रखंड के कई गांव के बच्चे यहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। जिसके लिए रास्ता नहीं है। विद्यालय को दी गई दान की भूमि पर अतिक्रमण कर लेने से विद्यालय जाने वाले रास्ता अवरुद हो गया है जिसको लेकर संसद को अवगत कराया गया । वहीं कई ग्रामीणों ने दान की भूमि पर जबरन अतिक्रमण कर दुकान एवं मकान बनाने का मामला सांसद के समक्ष उठाया तो वहीं कई ग्रामीणों ने बिजली के तार की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। कारण इस मौके पर सासंद ने कहा कि विद्यालय के रास्ता को लेकर जिला पदाधिकारी से बात करेंगे और इसका हल निकाला जाएगा। विद्युत व्यवस्था को लेकर भी जर्जर विद्युत तार लेकर भी विद्युत विभाग से बात करने की बात कही। इस मौके पर अख्तर हुसैन ,मुश्ताक आजम, ग्रामीण ब्रह्मानंद यादव विजय यादव बालमुकुंद यादव जितेंद्र प्रसाद यादव पिंटू यादव, कृष्ण मोहन साह, मायानंद विश्वास सुरेश यादव गोपाल प्रसाद यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
