November 13, 2026

उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के छात्र-छात्राओं का पढ़ाई पर प्राचार्य रखते हैं ध्यान

Read Time:8 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत के सागरथ पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्राचार्य महेश चन्द्र साह के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहते हैं। प्राचार्य महेश चन्द्र साह विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में वर्ग 9 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। प्राचार्य महेश चन्द्र साह कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में वर्तमान में नामांकित 257 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। वर्ग 9 में 85, वर्ग 10 में 95, वर्ग 11 में 53, वर्ग 12वीं में 24 छात्र-छात्राएं का नाम विद्यालय नामांकन पंजी में दर्ज है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय से प्राचार्य महेश चन्द्र साह से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्राचार्य महेश चन्द्र साह को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य करते है। प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक दीपक कुमार मंडल, ज्योति कुमारी,रोशनी कुमारी, अर्चना कुमारी, अमरुद होदा, अंकुश कुमार, अमरेंद्र कुमार मंडल, अनुपम कुमारी, जयचंद दास, कुंदन कुमार मालाकार, शालिनी कुमारी, सत्य प्रकाश पठन-पाठन का कार्य में बेहतरीन ठंग से करते हैं। विधालय कार्यालय में प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने शिक्षकों का संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का अध्यक्षता प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने किया।विद्यालय के गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना है और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित करें।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ-साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखें। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधालय में 12 कमरे हैं। विद्यालय में 12 शौचालय का निर्माण किया गया है। छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल के लिए चापाकल दो लगाया गया है। विद्यालय परिसर में समर सेबल पंप लगाया गया है। समरसेबल पंप का जल नल के द्वारा छात्राएं उपयोग कर रहे हैं।प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के द्वारा छात्राओं का पठन-पाठन किया जाता है। पुस्तकालय में भी छात्राओं को पढ़ने की व्यवस्था की गई है। प्राचार्य के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। विधालय परिसर तथा शौचालय की नियमित रुप से साफ-सफायी किया जा रहा है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार के कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे जैसे सड़क दुघर्टना, भूकंप,आपदा, बीमारी, ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने में दिन-रात जुटा। जिसका परिणाम अल्प अवधि में विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के दिशा में कार्य किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के छात्राओं को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय आने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। परिणाम हुआ कि विद्यालय के छात्राएं अनुशासित ढंग से पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के बच्चे ड्रेस में आते हैं। क विद्यालय में विद्युत वायरिंग कर लाइट एवं पंखा लगाया गया है। रंग-रंगोन किया गया है। बोर्ड का कालीकरण किया गया है। बेंच डैक्स की व्यवस्था किया गया है। प्राचार्य महेश चंद्र शाह बताते हैं कि उच्च माध्यमिक विद्यालय सुगत में विभाग के द्वारा प्रयोगशाला, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मी, आदेश पाल, क्लर्क, पुस्तकालय अध्यक्ष, वर्ग वार ब्लैक बोर्ड की व्यवस्था हो जाती तो छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलता। प्राचार्य महेश चंद्र शाह बताते हैं कि 10 + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक, विज्ञान, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, डांस, म्यूजिक शिक्षक की नियुक्ति हो जाने से छात्र-छात्राओं को विषय वार पठन-पाठन करने में सुविधा होता प्राचार्य श्री साह कहते हैं कि मध्य विद्यालय सुगत में लगे कंप्यूटर लैब में उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है लेकिन उच्च माध्यमिक विद्यालय सागर में कंप्यूटर लैब नहीं है। अगर विभाग के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में कंप्यूटर लैब के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था हो जाता, तो छात्राओं को नियमित रूप से कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलता।

Previous post कटिहार जिले में दिनदहाड़े 10 लाख की लुट जांच में जुटी पुलिस।
Next post जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 02 बच्चों को निःशुल्क इलाज के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial