November 12, 2026

रेल एसपी डा. संजय भारती का हुआ विदाई, हरि शंकर कुमार बने रेल एस पी

Read Time:2 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार में 2014 बैच के आईंपीएस पुलिस अधिकारी, रेल एस पी के पद पर पदस्थापित डा. संजय भारती का कटिहार से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरक्षण) बिहार पटना के पद पर तबादला हो गया है। उनके जगह पर 2018 बैच के आईपीएस पुलिस अधिकारी हरि शंकर कुमार जो कि वर्तमान में कटिहार में ही समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -7 है।कटिहार के नया रेल एस पी बनाया गया है। रेलवे ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को दोपहर को रेल पुलिस द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रेल पुलिस द्वारा रेल एसपी डा. संजय भारती को भावमिनी विदाई दिया गया। आरपीएफ के प्रभारी कमांडेंट मो फरीद अहमद ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कटिहार रेल काफी उपलब्धिपूर्ण रहा। कई संघीय मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन हुआ और सबसे खास की अपराध नियंत्रण की दिशा में संयुक्त रूप से काम कर उनके अनुभव का काफी लाभ प्राप्त हुआ। वही भावमिनी विदाई समारोह के दौरान मौके पर उपस्थित सभी रेल पुलिस अधिकारी और जवानों ने बुके देकर और माला पहनाकर अपने निवर्तमान एस पी डॉ भारती को नमी आंखों से विदाई देते हुए रेल पुलिस अधिकारियों द्वारा एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मौके पर रेल पुलिस और आरपीएफ के सभी पदाधिकारियों के साथ सहरसा इंस्पेक्टर राजीव चौधरी,कटिहर रेल थाना प्रभारी मो अलाउद्दीन सहित कटिहार, सहरसा और बरौनी इंस्पेक्टर, सार्जेंट मेजर और क्षेत्रांतर्गत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

Previous post जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 02 बच्चों को निःशुल्क इलाज के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजा गया
Next post आग लगने में आशियाना जला लाखों का नुकसान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial