November 12, 2026

उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के छात्र-छात्राओं का पढ़ाई पर प्राचार्य रखते हैं ध्यान

Read Time:4 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत के सागरथ पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र- छात्राओं अनुशासित ढंग में रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। ‌‌ प्राचार्य महेश चन्द्र साह विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में वर्ग 9 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। प्राचार्य महेश चन्द्र साह कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में वर्तमान में नामांकित 257 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। वर्ग 9 में 85, वर्ग 10 में 95, वर्ग 11 में 53, वर्ग 12वीं में 24 छात्र-छात्राएं का नाम विद्यालय नामांकन पंजी में दर्ज है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय से प्राचार्य महेश चन्द्र साह से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्राचार्य महेश चन्द्र साह को काफी सहयोग कर रहे हैं। प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक दीपक कुमार मंडल,ज्योति कुमारी,रोशनी कुमारी,अर्चना कुमारी,अमरुद होदा,अंकुश कुमार, अमरेंद्र कुमार मंडल,अनुपम कुमारी,जयचंद दास, कुंदन कुमार मालाकार,शालिनी कुमारी, सत्य प्रकाश पठन-पाठन का कार्य में बेहतरीन ठंग से करते हैं। प्राचार्य महेश चन्द्र साह ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के द्वारा छात्राओं का पठन-पाठन किया जाता है। पुस्तकालय में भी छात्राओं को पढ़ने की व्यवस्था की गई है। विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने में दिन-रात जुटा। जिसका परिणाम अल्प अवधि में विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के दिशा में कार्य किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के छात्राओं को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय आने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। प्राचार्य महेश चंद्र साह बताते हैं कि उच्च माध्यमिक विद्यालय सुगत में विभाग के द्वारा प्रयोगशाला, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मी, आदेश पाल, क्लर्क, पुस्तकालय अध्यक्ष, वर्ग वार ब्लैक बोर्ड की व्यवस्था हो जाती तो छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलता। प्राचार्य महेश चंद्र शाह बताते हैं कि 10 + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक, विज्ञान, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, डांस, म्यूजिक शिक्षक की नियुक्ति हो जाने से छात्र-छात्राओं को विषय वार पठन-पाठन करने में सुविधा होता।

Previous post गंगा व कोसी के दीयरा क्षेत्र में एसपी ने किया निरीक्षण
Next post विधान पार्षद एवं महापौर के द्वारा आयोजित दही चुरा सह भोज में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial