November 12, 2026

संविधान बचाओ यात्रा के तहत 18 जनवरी को राहुल गांधी पहुंचेंगे बिहार – डॉ० इरशाद अहमद

Read Time:2 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार,(कटिहार)

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार सांसद राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद खान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद संविधान बचाओ यात्रा के तहत पहली बार बिहार आ रहे हैं । उनके आगमन को लेकर पूरे बिहार में कांग्रेस नेताओं में काफी उत्साह है और उनके आगमन पर पूरे बिहार से नेता एवं कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पटना पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव भी है जिसकी तैयारी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा किया जाना है इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में राहुल गांधी भाग लेंगे और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन पर कटिहार से हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पटना पहुंचकर सांसद राहुल गांधी का अभिनंदन करेंगे। मौके पर कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मो० अलीमुद्दीन पूर्णिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, दिलीप विश्वास ,प्रो०विनोद यादव, प्रह्लाद गुप्ता, पंकज कुमार तंबाकूवाला,रिंकू मिश्रा,राज आनंद सिंह,राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, सिकंदर मंडल, मो० वहाब, मो० जहांगीर के अलावा कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Previous post अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी को मिला ब्लड स्टोरेज यूनिट का लाइसेंस, लोगों को मिलेगा लाभ गंभीर गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में शुरू होगा सी-सेक्शन सुविधा
Next post कटिहार पुलिस में लूट की घटना का किया खुलासा ट्रैक्टर ड्राइवर ही निकला लूट की घटना का चक्रव्यूहकर्ता ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial