November 12, 2026

मिनी गण फैक्ट्री का सफल उद्भेदन एक गिरफ्तार

Read Time:3 Minute, 3 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला पुलिस द्वारा जिले के सेमापुर थाना द्वारा मिनीगण फैक्ट्री का सफल उद्भेदन करते हुए एक अपराधकर्मी को किया गाया गिरफ्तार।बताते चले कि दिनांक-20.11.24 को सेमापुर थाना क्षेत्र के कजरा चौक स्थित IIFL सम्सता नॉनबैकिंग कंपनी के कर्मचारी सूरज कुमार पिता-रंजीत कुमार यादव, सा०-काटाकोष, थाना-मनिहारी, जिला-कटिहार को हथियार का भय दिखाकर 65169/- रूपया अज्ञात छः अपराधकर्मी द्वारा लूट लिया गया। जिस संदर्भ में सेमापुर थाना कांड सं0-333/24, दि0-21. 11.24, धारा-310(2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। जिसमें अनुसंधान के कम में अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में रेजाउल अंसारी, पिता-मुस्तकिम अंसारी, सा०-बड़ी कजरा, थाना-बरारी, जिला-कटिहार का भी संलिप्तता पाई गयी थी। जो कांड में फिरार चल रहे थे।उक्त घटना के गंभीरता को देखते हुए तथा कांड के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। उक्त गठित टीम द्वारा कांड के वांछित आपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं कांड में लूटी गयी राशि एवं समान की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। जिस कम में दिनांक-14.01.25 को कजरा रोड में उक्त कांड के फिरार अप्राथमिकी अभियुक्त रेजाउल अंसारी, पिता-मुस्तकिम अंसारी, सा०-बड़ी कजरा, थाना-बरारी, जिला-कटिहार को एक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में बरारी सेमापुर थाना कांड सं0-15/25, दि0-14.01.25, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स दर्ज किया गया है।अनुसंधान के कम में उक्त कांड में गिरफ्तार अभियुक्त रेजाउल अंसारी, पिता- मुस्तकिम अंसारी, सा०-बड़ी कजरा, थाना-बरारी, जिला-कटिहार का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। जिसके आधार पर उक्त अपराधकर्मी के निशानदेही पर कजरा रोड स्थित अर्द्धनिर्मित मकान से अवैध हथियार एवं इनके घर से हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया।

Previous post कटिहार पुलिस में लूट की घटना का किया खुलासा ट्रैक्टर ड्राइवर ही निकला लूट की घटना का चक्रव्यूहकर्ता ।
Next post ठंड एवं ककनी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial