May 31, 2026

अनियंत्रित टोटो पलटा, चालक जख्मी

Read Time:47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

लेलहा चौक के समीप मनसाही से मनिहारी आ रही एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल चालक की पहचान मोहनपुर मनसाही निवासी कुंदन कुमार (पिता स्व. पृथ्वी सिंह) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची मनिहारी पुलिस के एस आई सद्दाम हुसैन ने टोटो को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को कटिहार रेफर किया गया, जबकि टोटो पर सवार अन्य यात्री भागने में सफल रहे।

Previous post मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का किया इंतजाम सुबह 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक आम वाहनों का परिचालन बंद रहा
Next post गोगाबील झील पर मंडराया CM का हेलीकॉप्टर, अधूरी रह गई प्रगति यात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial