October 6, 2026

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा को लेकर जिला प्रशासन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का किया इंतजाम सुबह 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक आम वाहनों का परिचालन बंद रहा

Read Time:3 Minute, 11 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर कटिहार आगमन को लेकर जिला प्रशासन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने यातायात व्यवस्था के तहत विशेष इंतजाम कर कटिहार शहर को चारों तरफ से सील कर दिया गया था। सुबह 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक यातायात की व्यवस्था सुगम एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों का परिचालन में परिवर्तन किया गया। पूर्णिया से कटिहार शहर की ओर आने वाली तथा मनिहारी लाभा की ओर जाने वाली सभी बड़ी वाहन एवं टोटो, टेंपो का परिचालन सुबह 7:00 से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंध रखा। सिरसा से कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह 9:00 से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंध रखा। कटिहार शहर में बड़े वाहनों एवं टोटो, टेंपो का प्रवेश प्रातः 6:00 से संध्या 6:00 तक प्रतिबंध रखा। कटिहार शहर की ओर आने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े वाहन एवं टोटो, टेंपो का परिचालन सुबह 7:00 संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंध रखा और सुर तुलसी कॉलेज होते हुए कटिहार शहर की ओर आने वाली सड़क पर प्रात 8:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन को प्रतिबंधित किया गया। मुफस्सिल थाना होते हुए कटिहार शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रखा गया। मनिहारी की ओर से बे शर्मा पुल होते हुए उदामा रहिखा के रास्ते शहर की ओर आने वाले सहीऊ प्रकार के वाहनों का परिचालन सुबह 10:00 से संध्या 4:00 बजे तक प्रतिबंध रखा गया। सेमापुर की ओर से कटिहार शहर आने वाली सड़क पर सुबह 6:00 से संध्या 5:00 तक बड़े वाहनों एवं टोटो, टेंपो का परिचालन प्रतिबंधित रखा गया। ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के अवसर पर शहर में यातायात की व्यवस्था सुलभ एवं सुचारु रखने के दिशा में इस तरह का व्यवस्था किया गया था। जिसको लेकर आज दिनभर यातायात व्यवस्था लगभग परिचालन ठप्प रहा।जिससे लोगों को कई तरह की परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

Previous post विधान पार्षद ने रामपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Next post अनियंत्रित टोटो पलटा, चालक जख्मी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial