September 16, 2026

गोगाबील झील पर मंडराया CM का हेलीकॉप्टर, अधूरी रह गई प्रगति यात्रा

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के गोगाबील झील पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंचा और बिना उतरे ही वापस लौट गया। एक सप्ताह से प्रशासनिक स्तर पर उनकी प्रगति यात्रा की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन हेलीकॉप्टर के मात्र चक्कर लगाने से मनिहारी के नागरिकों को निराशा हाथ लगी। सत्ताधारी दलों के जनप्रतिनिधि पुनः मुलाकात की बात कह रहे हैं, जबकि विपक्ष ने इसे तानाशाही करार दिया। प्रशासनिक स्तर पर की गई व्यापक तैयारियों के बावजूद यात्रा अधूरी रहने से अधिकारी भी हताश दिखे।

Previous post अनियंत्रित टोटो पलटा, चालक जख्मी
Next post प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार पहुंचे,हेलीकॉप्टर से गोगा बिल झील का हवाई सर्वेक्षण करते हुए पहुंचे रामपुर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial