फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए जिले में 10 फरवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान
फाइलेरिया रोधी दवाएं फाइलेरिया बीमारी का नहीं बल्कि बचाव की दवा है लगातार पांच साल तक साल में एक बार दवा खाने से कभी नहीं होगा फाइलेरिया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
फाइलेरिया गंभीर बीमारी है। समाज के उत्थान और उन्नति के लिए फाइलेरिया मुक्त होना बहुत जरूरी है। फाइलेरिया मुक्त समाज से ही हमारा भविष्य सुरक्षित होगा। भविष्य के समृद्ध युवा पौधे को तैयार करने के लिए मौजूदा बच्चों की पीढ़ी को फाइलेरिया के संक्रमण से बचाना होगा। यह समाज के शारीरिक और आर्थिक उत्थान के लिए भी बेहद जरूरी है। लोगों को पता होना चाहिए कि देश में अपंगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण फाइलेरिया है। यह जितनी जटिल बीमारी है,उतना ही सरल इसका निदान भी। सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिले में साल में एक बार सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाता है जिसके तहत सामान्य लोगों द्वारा साल में एक बार फाइलेरिया रोधी दवाओं सेवन लगातार पांच साल करने से संबंधित लोग भविष्य में फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित हो जाएंगे। इसके लिए सभी को तत्पर रहना होगा और फाइलेरिया मुक्त समाज में अपनी सहभागिता निभानी होगी। सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत कटिहार जिले के सभी प्रखंडों में 10 फरवरी से हो रही है। सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत लोगों को खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाते हुए अपने परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों को भी दवा उपयोग करने के लिए जागरूक करना चाहिए जिससे कि 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों द्वारा दवा का सेवन करते हुए जीवनभर अपना और अपने परिवार को फाइलेरिया बीमारी ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकें।।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
