November 11, 2026

विधायक के पुत्र के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Read Time:1 Minute, 16 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कांग्रेस विधायक दल के नेता, कदवा के विधायक डॉ शकील अहमद खान के बेटे अयान की खुदकुशी की खबर से मर्माहत पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक व दिल को झकझोर देने वाली दुखद घटना है। उन्होंने शकील साहब और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। उधर कदवा विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से जब जानकारी मिला, तो कदवा विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक डॉ शकील अहमद खान के एकलोटे पुत्र का अचानक निधन हो जाना यह एक बहुत बड़ा हम सबों को सदमा लगा है। ईश्वर विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान एवं उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।

Previous post फाइलेरिया मुक्त समाज के लिए जिले में 10 फरवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान
Next post मनिहारी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial