November 11, 2026

रामेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 में रामेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मंदिर का निर्माण शांति देवी ने सेवानिवृत्ति के बाद कराया, जिसमें बजरंग बली,भोले शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिक भगवान की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। पूजा में शांति देवी, ब्रह्म प्रकाश आर्य और उनकी पत्नी बादल देवी मुख्य यजमान रहेंगी। इस मौके पर वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी, श्रवण कुमार, सोनू सिंह, समाजसेवी करण मानस, माइकल, अमन, रामाकांत सिंह, विजय सिंह मास्टर साहब सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस की देखरेख में शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

Previous post माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग
Next post सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial