बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोसियेशन के आह्वान पर पीडीएस दुकानदारों ने किया हड़ताल
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोसियेशन के आह्वान पर कुर्सेला प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों का एक साथ हड़ताल पर चले जाने से आपूर्ति विभाग कि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है।पीडीएस दुकानदार अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में डटा है। डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल को लेकर जिला के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित में सुचना दे डी गयी है कि हड़ताल अवधि के दौरान कोई भी डीलर खाद्यान्न का वितरण नहीं करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि हम जन वितरण विक्रेताओं के लंबित मांगों के समर्थन में जन वितरण विक्रेता लेकिन आजतक सरकार के द्वारा कोई भी वार्ता की पहल के लिए नहीं पहुंचा है। जिसके बाद ही संघ के आह्वान पर सभी विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मांगों में मुख्य रूप से जन वितरण विक्रेताओं को तीन सौ रूपये प्रति क्विंटल कमीशन दी जाए, आनुकम्पा में उम्र सीमा समाप्ति के साथ विक्रेता के मरने के बाद उसके नोमेनी के नाम से लाइसेंस दी जाए। जन वितरण विक्रेता लिए सप्ताह में एक दिन छुट्टी की घोषणा की जाय। तथा सभी गोदामों में खाद्यान्न उठाव के लिए मापी की व्यवस्था हो। वहीं विक्रेताओं के हड़ताल पर चले जाने से राशन का वितरण कार्य ठप है। और उपभोक्ताओं में मायूसी छायी हुयी है। वहीं हड़ताल के दौरान खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित हड़ताल तुरबाने पहुंचे थे ।काफी देर चर्चा की गई। जिसमें आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी डीलर हड़ताल पर चले गए हैं। उसकी मांग सरकार से है। मगर गरीब लोगों को इससे परेशानी हो रही जिसको लेकर मैं समझाने के लिए आया था। जिसमें सभी को निर्देश दिया गया है कि कम से कम एक कार्ड चालू कर गरीब लोगों को आवंटन दे। नहीं तो कार्रवाई करने के लिए बाध होंगे। इस मौके पर डीलर संघ के अध्यक्ष निर्भय झा, ईश्वर राम, विनोद अग्रवाल, शशि सिंह, चंदन कुमार, मुकेश चौधरी, देवानंद पासवान, मनोज पोद्दार, आदि सभी मौजूद थे
