November 11, 2026

मनिहारी में आग से घर जलकर राख, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की लापरवाही पर भड़के लोग

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल में पुरानी हाट क्षेत्र, वार्ड नंबर १२ के स्वर्गीय जयप्रकाश आर्य की पत्नी मधु गुप्ता के बंद घर में सुबह करीब 8 बजे आग लग गई, जिससे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की देरी और पानी की कमी से आग विकराल हो गई, जिससे लोगों में रोष फैल गया। स्थानीय लोगों ने सिलेंडर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन एक सिलेंडर में विस्फोट से स्थिति बिगड़ गई। प्रशासन की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और पीड़ित परिवार ने मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर फियर ब्रिगेड की टीम के अलावा सब इंस्पेक्टर रामरतन कुमार, एएसआई बिनोद राय, पार्षद गुलाब चौधरी,करण मानस सहित पुलिस बल और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Previous post जिले के लोगों द्वारा भविष्य में फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के मिल रहे शुभ संकेत
Next post मनिहारी में जय हिंद ट्रेडर्स पर बांगुर MARBLE सीमेंट का लॉन्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial