November 11, 2026

भूमि विवाद को लेकर आयोजित जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ सुनवाई

Read Time:1 Minute, 4 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले दो मामले तथा तीन नया मामला एंट्री कर दोनों पक्ष के लोगों की सहमति के बाद नोटिस निर्गत कर दिया गया।वहीं जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी,रोहित कुमार, फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post बस के ठोकर लगने से एक युवक घायल
Next post मनिहारी में जनसुराज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने की घोषणा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial