November 10, 2026

राहत स्वयंसेवी संस्था के अथक प्रयास से एक लड़की को जीवनदान मिला

Read Time:4 Minute, 26 Second

वन स्टॉप सेंटर ने लड़की को पिता एवं मामा को सौंपा।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

राहत स्वयंसेवी संस्था के अथक प्रयास से एक लड़की को जीवनदान देने में अहम भूमिका निभाई है। सोमवार को कटिहार जिले के फलका क्षेत्र की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद अपने शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज एवं बैंक के पासबुक सहित अन्य घरेलू सामान एक बैग में लेकर घर में पिताजी से कह कर निकला कि मैं बैंक जा रही हूं। लेकिन अपने घर से निकलने टेंपो में सवार होकर फलका बस स्टैंड पहुंची। फलका बस स्टैंड में बस में सवार होकर कटिहार सहायक थाना के समीप बस स्टैंड में उतर गई। कटिहार बस स्टैंड से टोटो पर सवार होकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पहुंचने के पश्चात टिकट काउंटर पर जाकर कटिहार से बेंगलुरु जाने की द्वितीय श्रेणी का सामान्य टिकट ले ली। टिकट लेने के पश्चात बैंगलोर जाने वाली ट्रेन का प्लेटफार्म संख्या एक पर इंतजार कर रही थी। इसी बीच राहत स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हसन बानो, संगीता कुमारी, विपिन कुमार जब उसे लड़की को निराश्रित अवस्था में देखा, तो लड़की से बातचीत किया। तो लड़की ने बताई की मैं अकेली ही घर से निकली हूं। और किसी खास व्यक्ति से मिलने के लिए बेंगलुर जा रही हूं। लेकिन लड़की काफी डरी, सहमी और घबराई हुई थी। राहत संस्था के कर्मचारियों को लड़की को देखकर लगा कि लड़की काफी परेशान है और काफी भयभीत भी दिखा। ऐसी स्थिति में राहत संस्था के कर्मचारियों ने गहन पूछताछ की और लड़की को अपने संरक्षण में लेने के पश्चात काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग में आधार कार्ड एवं शैक्षणिक दस्तावेज का भी अवलोकन किया गया, तो लड़की का उम्र लगभग 19 वर्ष पाया गया।ऐसी स्थिति में लड़की के सर्वोत्तम हित को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया। जहां रेलवे सुरक्षा बल की महिला पदाधिकारी मुक्ति शील ने भी गहन पूछताछ की। पूछताछ में के बाद आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज किया गया।वन स्टॉप सेंटर ले जा कर उपस्थित करने का निर्णय लिया गया। ताकि लड़की अपने परिवार से मिल सके। राहत स्वयंसेवी संस्था ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासिका प्रभा पांडे से दूरभाष पर बात कर लड़की को उपस्थित किया। वन स्टॉप सेंटर के केंद्रीय प्रशासिका प्रभा पांडे ने बताया कि राहत स्वयंसेवी संस्था के कारण एक लड़की को जीवन दान मिला और वह सुरक्षित विधिवत उपस्थित किया है। लड़की का से बातचीत से पता चला कि यह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए बेंगलुरु जा रहा था। रास्ते में उनके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकता था।लेकिन राहत संस्था ने इसे सुरक्षित कर दिया है। केंद्रीय प्रशासिका प्रभा पांडे ने बताया कि विधि संमंत कार्रवाई करते हुए लड़की को पिता एवं मामा को सौंप दिया गया है।वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासिका प्रभा पांडे ने बताया कि संस्था के विधिक सलाहकार प्रवीण कुमार झा का अहम भूमिका रहा।

Previous post यात्रियों के ओवर क्राउड को नियंत्रित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया: डीसीएम
Next post जनता दरबार में लोगों की समस्यायों का महापौर की समाधान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial