November 10, 2026

जनता दरबार में लोगों की समस्यायों का महापौर की समाधान

Read Time:1 Minute, 31 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल हुई रूबरू। कटिहार शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लगभग 30 फरियादीयों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली,जल जमाव एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू करवाया जिसको लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुना और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। मौके पर महापौर ने बताया कि कटिहार नगर निगम की जनता की सेवा मेरा कर्तव्य है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है। आज जनता दरबार में पधारे देवतुल्य जनता-जनार्दन से संवाद कर उनसे कुशलक्षेम जानी और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित की।मौके पर निगम पार्षद खुशबू प्रवीण, आदित्य झा एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Previous post राहत स्वयंसेवी संस्था के अथक प्रयास से एक लड़की को जीवनदान मिला
Next post मनिहारी में मैट्रिक परीक्षा शुरू, कुली पाड़ा स्कूल बना आदर्श केंद्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial