November 10, 2026

कटिहार हावड़ा में एसी कोच लगने पर जताई प्रसन्नता

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार दैनिक यात्री संघ के सचिव पूर्व जेडआरयूसीसी सदस्य मदनलाल मंडल ने बताया कि उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित 96 वीं जेडआरसीसी की बैठक में कटिहार से हावड़ा के बीच परिचालित होने वाली 13033/34 एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित 2 और 3 टायर की बोगी लगाने की मांग की थी।महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा था कि हावड़ा से दक्षिण भारत जाने वाले लोगों को इसमें एसी बोगी लगाने से काफी राहत मिल सकेगी। इस ट्रेन में 3 टायर की एक बोगी 17 फरवरी से स्थाई रूप से जोड़ दी गई है। यह ट्रेन कटिहार से दोपहर 3:30 बजे खुलकर सुबह 2:50 बजे हावड़ा पहुंचती है। सुबह में फ्लाइट पकड़ने वालों को भी लाभ पहुंचेगा। डॉक्टर गुलाम शाहिद,बछराज राखेचा,श्यामलाल अग्रवाल,अनिल पासवान,नीलम शर्मा,नसरीन परवीन,अमृता कश्यप,गायत्री कुमारी आदि ने सकारात्मक कार्रवाई हेतु महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए संघ के सचिव मदन मंडल को बधाई दिया है।

Previous post महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशनो पर किया गया है पुख्ता इंतजाम
Next post प्रधानमंत्री के भागलपुर कार्यक्रम के निमित्त भाजपा नगर दक्षिण मंडल की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial