November 10, 2026

सहकारिता विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए पैक्स के संबंध में किया जागरूक।

Read Time:2 Minute, 12 Second

(हसनगंज डेस्क)

गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र कालसर पंचायत के कालसर के समीप सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी चौपाल सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। खगोल के माध्यम से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पैक्स के तहत मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के जरिए आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कालसर में पैक्स अध्यक्ष दुर्गानंद ठाकुर के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पैक्स के लोगों को धान विक्रय करने, फसल क्षति पर मिलने वाले अनुदान, खेती करने के लिए मशीन, हरित कृषि संयंत्र के सुविधा सहकारी बैंक से लोन सुविधा की जानकारी दी जा रही है। कला जत्था के कलाकार राजेश कुमार शर्मा,निर्मल कुमार यादव, टुनटुन पासवान, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, सरस्वती कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुनील कुमार,आदि के द्वारा एक से बढ़कर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर किसानों को सहकारिता विभाग की जानकारी दी गई। पैक्स अध्यक्ष दुर्गानंद ठाकुर ने बताया कि सहकारिता विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में किसान सहकारी चौपाल में विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार करने हेतु कला जत्था टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को सहकारिता विभाग की जानकारी दी। इस मौके पर सैकड़ो किसान मौजूद थे।

Previous post एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।
Next post विद्यालय में बाल विवाह मुक्त जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial