November 10, 2026

विद्यालय में बाल विवाह मुक्त जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन ।

Read Time:3 Minute, 2 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उनासोपचगाछी में बाल विवाह मुक्त कटिहार जागरूकता अभियान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन तथा राहत संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाई गई। जागरूकता अभियान की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम ने किया। जागरूकता अभियान का संचालन संस्था के विधिक सलाहकार प्रवीण कुमार झा ने किया। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय उनासोपचगाछी के प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बाल विवाह के लिए शिकायत दर्ज कर सकता है। ऐसा व्यक्ति जिसके पास बाल विवाह आयोजन के बारे में विश्वास करने का समुचित कारण हो, ऐसा व्यक्ति जिसके पास बाल विवाह के आयोजन की जानकारी हो, बच्चे के माता-पिता या अभिभावक, बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त व्यक्ति होते हैं। चुकी बाल विवाह का आयोजन एक संगिनी अपराध है। संस्था के विधिक सलाहकार सह सीनियर अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के धारा 2 (ए) के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़का जो बच्चे के रूप में परिभाषित किया गया है। इसका अर्थ है की लड़कियों के लिए विवाह का न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए विवाह का न्यूनतम सीमा उम्र 21 वर्ष है। यहां यह बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 में केवल विवाह के लिए कानूनी उम्र तय की गई है। विद्यालय के शिक्षिक इन्द्र देव वर्मा,मो०शाकिद, राजीव कुमार, धन्नजय पंडित, अबरार अहमद, यशोदा कुमारी, जमील अहमद, नेहा शर्मा, निशा कुमारी बैठा,मो०सुभान,मो०गुलाम सरवर, सुनंदा कुमारी,सीनू कुमारी,रिमा कुमारी ने भी विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त कटिहार के बारे में जानकारी दिया।

Previous post सहकारिता विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए पैक्स के संबंध में किया जागरूक।
Next post सड़क हादसे में मां और बेटे की हुई मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial