November 10, 2026

सड़क हादसे में मां और बेटे की हुई मौत ।

Read Time:1 Minute, 16 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के पास एक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार पुत्र मोहम्मद जुबेर (35) और उसकी मां सुमेरा खातून (65) बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं थे, जिससे समय पर इलाज नहीं मिला। अगर समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी।मृतक जुबेर की पत्नी सदमे में हैं और उनके पांच छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की जांच की मांग की है।

Previous post विद्यालय में बाल विवाह मुक्त जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन ।
Next post स्वास्थ्य केंद्र में 25 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial