November 6, 2026

प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना सर्वे पर समीक्षा बैठक, BDO ने दिए कड़े निर्देश।

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत चल रहे सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सर्वेयर्स को निर्देश दिया कि सभी योग्य लाभुकों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति के परिवारों, को सर्वे में जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नाम जोड़ने के बदले पैसे मांगने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।10 जनवरी से शुरू हुआ यह सर्वे 31 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसके आधार पर अगले पांच वर्षों तक लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा। अब तक 3,800 परिवारों को सूचीबद्ध किया जा चुका है, जबकि लक्ष्य 10,000 परिवारों तक पहुंचने का है। BDO ने अच्छे प्रदर्शन वाले सर्वेयर्स की सराहना की और धीमी गति से कार्य करने वालों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Previous post बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल
Next post बाघमारा में ७२ घंटे के यज्ञ हेतु २१०० महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial