April 30, 2026

केंद्र का राज्य को निर्देश अस्थाई हस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू करें ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

केंद्र का राज्य को निर्देश अस्थाई हस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू करें ।देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अअस्थाई अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को शनिवार को एक पत्र लिखा है कि कोरोना केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को अपग्रेड करने की जरूरत है। साथ ही सभी राज्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिला स्तर पर या स्थानीय स्तर पर कंट्रोल रूम सही तरीके से काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में लिखा है कोरोनावायरस मामलों से निपटने के लिए राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के अस्थाई अस्पतालों का निर्माण शुरू करने की सलाह दी जाती है ।

Previous post भारत और पाकिस्तान में नए साल पर एक दूसरे को सौंपी अपने परमाणु ठिकानों की सूची ।
Next post अफेयर का विरोध करने वाले महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial