November 10, 2026

नेशनल नेटबॉल अंडर-19 चैंपियनशिप की उपविजेता बनी बिहार, मनिहारी के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Read Time:1 Minute, 56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

भिवानी, हरियाणा में आयोजित नेशनल नेटबॉल अंडर-19 चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में बिहार को हरियाणा के खिलाफ 33-35 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। बिहार टीम में कटिहार जिले के मनिहारी के दो खिलाड़ियों उज्ज्वल गुप्ता (पिता दीपक गुप्ता)और सूरज कुमार चौधरी (पिता योगेश चौधरी)ने अहम भूमिका निभाई।सोमवार की सुबह सुबह जब ये खिलाड़ी अपने गृह नगर मनिहारी पहुंचे, तो रेलवे स्टेशन पर उनका बैंड-बाजे और फूल-मालाओं से नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कोच आनंद यादव सहित जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने जोश व उत्साह के साथ खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जुलूस निकालकर पूरे नगर में विजय उत्सव मनाया गया। कोच ने बताया कि जल्द ही पटना में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर उत्तरी कांटाकोस के मुखिया मो धोनी, जदयू नेता विजय सिंह,समाजसेवी पप्पू चौधरी, जगन्नाथ यादव, पंचानंद पोद्दार सहित सैकड़ों गणमान्य नगर भ्रमण में शामिल थे। अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, जनसुराज के युवा नेता सैफ अली खान, विजय सिंह ने दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

Previous post मनिहारी अनुमंडल अस्पताल को मिला नया एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत
Next post एक बार फिर बजट से गरीबों को मिली निराशा यह बजट चुनावी लॉलीपॉप : सुनील कुमार यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial