November 10, 2026

एक बार फिर बजट से गरीबों को मिली निराशा यह बजट चुनावी लॉलीपॉप : सुनील कुमार यादव

Read Time:1 Minute, 17 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

सोमवार को बिहार के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बिहार का बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने नाराजगी जताई हैं उन्होंने कहा कि यह बजट चुनाव लॉलीपॉप हैं। उन्होंने कहा कि तीन लाख करोड़ से अधिक का बजट है लेकिन बिहार की उन्नति के लिए कोई कार्य योजना नहीं हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता टकटकी लगाए हुए है, लेकिन इस बजट से उसे कोई फायदा नहीं हुआ। इस बजट में आम जनता के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है। यह बजट सिर्फ एक चुनावी लॉलीपॉप है, जिससे जनता को बरगलाने की कोशिश की जा रही है सरकार गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए पर्याप्त बजट आवंटित नहीं कर रही है,जिससे आम जनता को कोई राहत नहीं मिल रही।

Previous post नेशनल नेटबॉल अंडर-19 चैंपियनशिप की उपविजेता बनी बिहार, मनिहारी के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
Next post पैसे गमन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial