November 10, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चाभी का हुआ वितरण।

Read Time:2 Minute, 8 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्यभर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 3 लाख लाभुकों को पहली किस्त का भुगतान के रूप मे 1200 करोड़ कि सहायता राशि का हस्तानांतरण किया गया। इस अवसर पर कुरसेला प्रखंड में कुल 140 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।परीक्ष्यमाण वरीय उप समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक किशोर के द्वारा बुधवार को प्रखंड सभागार में लाभुकों को यह स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवासों का निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों को गृह प्रवेश के दौरान सांकेतिक चाभी भी प्रदान की गई।सनद रहे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को अब अपने घर का सपना पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का अवसर मिला है। यह योजना बिहार राज्य में गरीब और असहाय परिवारों को अपने घर के सपने को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है।ईस दौरान श्री किशोर ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में बड़े पैमाने पर किया गया। जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकारी सहायता पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर आवास सहायक बृजेश कुमार दुबे, अंशु सवर्ण, निलेश कुमार तिवारी, अनंत कुमार यादव पंकज आदि उपस्थित थे।

Previous post प्रेम प्रसंग मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
Next post पिकअप तथा डीसीएम कि टक्कर मे चालक घायल, रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial