November 10, 2026

पिकअप तथा डीसीएम कि टक्कर मे चालक घायल, रेफर

Read Time:1 Minute, 56 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर समेली शिव मंदिर चौक के समीप बुधवार की दोपहर एक पिकअप तथा डीसीएम में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया से कुरसेला की ओर आ रही पिकअप तथा विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम में गति पर नियंत्रण न रख पाने तथा दूसरे वाहन से ओवरटेक के दौरान चकमा खाने से टक्कर हो गई। जिससे पिकअप का चालक की ओर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही पिकअप चालक संजय कुमार मंडल साकिन भागलपुर का पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना आसपास के वाहन चालकों के द्वारा कुरसेला पुलिस को दी गई। जिसके बाद गस्ती कर रहे एसआई उपाध्याय जी सदल बल उक्त स्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए मुख्य मार्ग से किनारे हटाया ताकि परिचालन को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके। वहीं घायल चालक को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। उक्त स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया तथा काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई।

Previous post प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चाभी का हुआ वितरण।
Next post बीआरसी मे टीएलएम मेला का किया गया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial