May 28, 2026

कटिहार जिले कुर्सेला में अजीबो गरीब खेल बीच सड़क पर कई पोल बना दिया गया सड़क।

Read Time:3 Minute, 40 Second

कार्यों में घोर अनियमितता का ग्रामीणों ने जमकर उठाया सवाल

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत कटिहार जिला के कुरसेला नगर पंचायत अंतर्गत संवेदक के द्वारा एक सड़क का निर्माण कराया गया है। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा बरी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण पूर्व में भी पीसीसी दलाई सड़क कुछ ही दिनों में बीच से ही टूट गई थी। वहीं सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ हाफ इंची फाइवेट, कालिकरण तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने के कारण समस्या जस की तस बनी रह जाएगी तथा एक ही बरसात में इस सड़क का हाल बुरा हो जाएगा। ग्रामीणों में इसको लेकर काफी रोष व्याप्त है।

सनद रहे कि मध्य विद्यालय पश्चिम से मैहर मियां टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत नवनिर्मित सड़क जिसकी लगभग लंबाई 0.930 कि.मी. है। सड़क निर्माण में अजीबो गरीब खेल देखने को मिल रहा है। अनियमितता का आलम यह है कि बीच सङक पर एक पोल नहीं बल्कि कई पोल यमदूत की तरह खड़े हैं फिर भी आनन फानन में सङक निर्माण कर दिया गया।
बीच सङक पर पोल रहने के कारण सङक निर्माण हो जाने के बावजूद भी उक्त सङक पर चार पहिया वाहन चलने लायक नही है तथा बहुत बड़ी दुर्घटना को दस्तक दे रही है।

वही नगर पंचायत के ग्रामीण विजय मंडल,अवधेश मंडल, ,चिंता देवी ,रूपेश कुमार,सत्यम कुमार वार्ड 5 के पार्षद राज कुमार साह सभी ने मिलकर एक स्वर में विरोध करते हुए बताया कि यह सड़क निर्माण सरकार के पैसे का दुरुपयोग है।
संवेदक लापरवाह है। जब सड़क पर पोल तथा हाय टेंशन तार रहेगा तो गाड़ी का आना जाना नही होगा। पैदल चलने वाले लोगो पर भी खतरे की आशंका बनी रहेगी। मूल रूप से किसानों को अपने खेती के लिए एवं तैयार फसलों की आवाजाही में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं ग्रामीणो ने कहा कि जब सङक से आमलोगो का आवागमन ही नही होगा तो सङक का क्या औचित्य है। संवेदक द्वारा सङक निर्माण की प्राक्कलन राशि भी बोर्ड पर अंकित नही है। वही मौके पर आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि हम ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे थे। मगर बीच सड़क पर पोल है तो फिर हम लोग अब कैसे जाएंगे।तो हम लोगों को घूम कर जाना पड़ता है। जो काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से सङक निर्माण की जांच कर ऐसे लापरवाह संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है।

Previous post एनबीडब्लू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post 14 महिला तथा एक पुरुष का किया गया बंध्याकरन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial