May 27, 2026

त्यौहारी भीड़ को समायोजित करने के लिए पू. सी. रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ायी

Read Time:3 Minute, 7 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

होली के त्यौहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, पू. सी. रेलवे 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारीकपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इससे पहले, 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई थी, जो नारंगी – गोरखपुर जंक्शन – नारंगी, कटिहार – अमृतसर – कटिहार, कामाख्या – आनंदविहार टर्मिनल – कामाख्या, डिब्रूगढ़ – न्यू जलपाईगुड़ी – डिब्रूगढ़, न्यू जलपाईगुड़ी – हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी, आनंद विहार टर्मिनल – जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल, मुंबई सेंट्रल – कटिहार – मुंबई सेंट्रल, सियालदह – न्यू जलपाईगुड़ी – सियालदह, चर्लपल्ली – नाहरलगुन – चर्लपल्ली, उदयपुर सिटी – फारबिसगंज – उदयपुर सिटी और टाटा – कटिहार – टाटा जैसे मार्गों के लिए चल रही है। इसके अतिरिक्त, डिब्रूगढ़ – जयनगर – डिब्रूगढ़ और डिब्रूगढ़ – गोरखपुर – डिब्रूगढ़ मार्गों के लिए दो जोड़ी और ट्रेनें शुरू की जाएगी। वही स्पेशल ट्रेन संख्या 05974 (डिब्रूगढ़ – जयनगर) 11 और 18 मार्च, 2025 (मंगलवार) को डिब्रूगढ़ से 05:20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयनगर 14:10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05973 (जयनगर – डिब्रूगढ़) 12 और 19 मार्च, 2025 (बुधवार) को जयनगर से 15:30 बजे रवाना होकर अगले दिन डिब्रूगढ़ 23:30 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेने दो फेरों के लिए केवल निर्दिष्ट तिथि को ही चलेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 05978 (डिब्रूगढ़ – गोरखपुर) 12 और 19 मार्च, 2025 (बुधवार) को डिब्रूगढ़ से 09:10 बजे रवाना होकर अगले दिन गोरखपुर 19:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05977 (गोरखपुर – डिब्रूगढ़) 13 से 20 मार्च, 2025 (गुरूवार) को गोरखपुर से 21:30 बजे रवाना होकर अगले दिन डिब्रूगढ़ 10:30 पहुंचेगी। दोनों ट्रेने दो फेरों के लिए केवल निर्दिष्ट तिथि को ही चलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे विभिन्न समाचार पत्रों तथा पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी जारी की जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरणों की जांच कर लें।

Previous post छत से गिरकर छः वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल
Next post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, भगोड़ा वारंटी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial