May 27, 2026

मनिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, भगोड़ा वारंटी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में एस पी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मनिहारी पुलिस ने मनिहारी थानाकांड में वांछित एनवीडब्लू वारंटी दोगच्छी नवाबगंज निवासी राजू मंडल (पिता- अयोधी मंडल) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि इस कार्रवाई में एसआई गौतम कुमार, अंजनी कुमार सिंह, पीएसआई अमित कुमार, सत्यम कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous post त्यौहारी भीड़ को समायोजित करने के लिए पू. सी. रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ायी
Next post डूबने से हुई मौत के मामलों में परिजनों को मिली सरकारी सहायता, चार-चार लाख रुपये के चेक वितरित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial