May 26, 2026

लू तथा आग से बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 47 Second

क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा कुरसेला प्रखंड के विभिन्न पंचायत भवनों में मंगलवार को लू एवं आग लगने के बाद बचाव की जानकारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को बचाव के उपाय बता कर जागरूक किया गया।कोचस शाखा एवं बीएसजी के जवानों ने भाग लेकर डेमो बता कर ग्रामीणों के बीच शेयर कर उन्हें आग लगने के बाद बचाव की सटीक जानकारी दी।अग्निशामक कर्मी ने बताया कि विभाग द्वारा मिले निर्देश को लेकर गांव-कस्बों के बीच जाकर लोगों को आग लगने के बाद बचाव की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि आग लगने के बाद लोगों को घबराना नहीं चाहिए। विकट से विकट परिस्थिति में सूझबूझ के साथ कार्य कर अपनी जान बचाते हुए दूसरों की जान बचाई जा सकती है। गांव में अगर कहीं किसी के घर गैस सिलेंडर में आग पकड़ ले तो उसके ऊपर पानी ना डालें या कोई ज्वलनशील पदार्थ ना डालें।प्रयास करें कि वह सिलेंडर किसी तरह घर के बाहर निकल जाए अथवा उसके ऊपर रेत,मिट्टी का छिड़काव कर उसे फौरन बुझाने में मदद करें ।संकीर्ण बस्ती में आग लगने के बाद आसपास के घरों के मोटरों को चालू कर उस पर पानी का छिड़काव करें, वही अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पूरे शरीर पर गीले कपड़े डाल कर अंदर पहुच लोगों को सुरक्षित कर जान बचाने में मदद करे। । वही अंचला पदाधिकारी जानकारी देते हुए सुश्री अनुपम में क्षेत्र वासियों से अपील किया है खासकर दियारा एवं गांव क्षेत्र के लोग जब खाना बनाते हैं उस समय बर्तन में पानी रखकर सावधानी बरतें। क्योंकि हवा जब तेज चलती है। कभी भी घटना घटने की आशंका ज्यादा बनी रहती है। तो उस समय एहियात बरतने की आवश्यकता है।तथा कहीं कोई घटना हो तुरंत सूचना दें।मौके पर मुखिया अविनाश सिंह, ललन राम, अंचल राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, आकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Previous post गांव की रक्षा के लिए किसान ने जोखिम उठाया, ट्रैक्टर समेत झुलसे।
Next post सुरक्षा के दृष्टिकोण से छठ घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है:रेल पुलिस अधीक्षक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial