May 27, 2026

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में न्यू सेशन डे का भव्य आयोजन, छात्रों का तिलक और पुष्पवर्षा से स्वागत

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत न्यू सेशन डे समारोह से हुई। उद्घाटन स्कूल के प्रबन्धक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय और डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। उप प्राचार्य जय नारायण राय ने संचालन किया। डॉ. ओम प्रकाश ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय को सुंदर रूप से सजाया गया था और शिक्षिकाओं ने छात्रों का तिलक, पुष्पवर्षा व आरती से स्वागत किया। सभा में छात्रों ने नए संकल्प लिए। बाद में शिक्षकों ने अपने-अपने वर्ग में छात्रों का स्वागत किया। समारोह में कई गणमान्य उपस्थित थे।

Previous post बिहार ITI-CAT 2025 के लिए आवेदन शुरू, 17 अप्रैल तक करें अप्लाई
Next post 10 +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परभैली में दीक्षांत समारोह आयोजित -समारोह में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial