May 27, 2026

10 +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परभैली में दीक्षांत समारोह आयोजित -समारोह में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Read Time:3 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत मुख्यालय स्थित 10 +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परभैली में दीक्षांस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का अध्यक्षता विधालय के प्राचार्य राम नारायण यादव ने किया।दीक्षांस समारोह में वर्ग तीन से बारहवीं तक के परिणाम के पश्चात छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र दिया गया। साथ ही उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ट्राफी तथा मैडल देकर सम्मानित किया गया। विधालय के प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा में 91.20 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने उत्तीर्ण कर बाजी मारा है। इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में 96.29% छात्र छात्राओं ने उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के द्वारा संचालित मैट्रिक परीक्षा में 91 छात्र छात्राएं शामिल हुए। जिसमें 83 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी से 43,द्वितीय श्रेणी में 32, तृतीय श्रेणी में आठ छात्र है। प्रधानाध्यापक श्री यादव ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय टॉपर में सिद्धांत कुमार 464 अंक, मुसर्रत प्रवीण 425 अंक, प्रवीण कुमार 419 अंक, अनवारा खातून 414 अंक, मोहम्मद बिलालुद्दीन 414 अंक प्राप्त किए हैं। वही इंटरमीडिएट की परीक्षा में 27 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 26 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट कला में 24 छात्र छात्राएं, इंटरमीडिएट विज्ञान में तीन छात्र छात्राएं शामिल हुए हैं। प्रधानाध्यापक श्री यादव ने कहा कि इंटरमीडिएट साइंस में विद्यालय टॉपर के रूप में सीता कुमारी, इफ्तिखार आलम, नईम अख्तर, इंटरमीडिएट कला में इशरत बानो, शिव कुमार शर्मा, शुभम कुमारी शामिल है। विद्यालय परिसर में एक दिक्षांस समारोह का आयोजन कर विद्यालय छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। दीक्षांस समारोह में विद्यालय के शिक्षक ममता कुमारी, रक्षा कुमारी, मनोज कुमार मंडल, उज्जवल कुमार, नाजिया सहाब,सीमा कुमारी, नवीन कुमार,फरहत जहां, नगमा खातून, सुनीता कुमारी, कुमारी रुचि आर्या, असित लाल यादव, संजीव कुमार, राजेश कुमार, साजदा प्रवीण, मधु कुमारी, प्रभाकर राय, मो0 बदीउज्जमा,प्रियंका सिंह, बीवी शबनम, निखत प्रवीण,शंभू कुमार मंडल आदि ने भाग लिया।

Previous post नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में न्यू सेशन डे का भव्य आयोजन, छात्रों का तिलक और पुष्पवर्षा से स्वागत
Next post एन एच एम कर्मियों में खुशी का लहर-एन एच एम कर्मियों का बहुप्रतीक्षित मांग पर लगी सरकार का मुहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial