May 27, 2026

ई केवायसी कार्य मे तेजी लाने हेतु शिविर का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत मे आधार कार्ड बनाने एवं अपडेट करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में राशन कार्ड धारी ऐसे कई लाभुक है, जिनका ई केवाईसी कार्य नहीं हो पाया था। जांच करने पर पाया गया कि ज्यादातर बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष है, तथा पूर्व का बना हुआ आधार कार्ड अपडेट ना होने के कारण उनका ई केवाईसी अधूरा रह गया था। इस समस्या के समाधान तथा केवाईसी कार्य में तेजी लाने हेतु विभिन्न पंचायत में आधार शिविर का आयोजन किया गया ताकि अविलंब आधार अपडेट का कार्य पूर्ण कराया जा सके ताकि सभी लाभुको का ई केवाईसी कार्य संपन्न हो जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का 20 आधार बन गया है। कल पूर्वीमुरादपुर मे भी सुबह 10 बजे शिविर लगाया जाएगा।

Previous post अज्ञात चोरों ने उड़ाया मोटरसाइकिल
Next post दीयारा क्षेत्र पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial