प्रीतम कुमार के घर को चोरों ने बनाया निशाना 5 लाख से ज्यादा का सामान चोरी
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर चौक पर एस एच 77 सड़क से सटे नयना मेडिकल ऐजेंसी के ओनर प्रीतम कुमार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, तकरीबन तीन लाख नगद व पांच लाख से ऊपर के लागत के गहने लेकर फरार हुए चोर। मिली जानकारी अनुसार बल्थी महेशपुर चौक स्थित नयना मेडिकल ऐजेंसी के ओनर प्रीतम कुमार के सुने घर में गुरुवार की संध्या अज्ञात चोरों ने जमकर चोरी की । प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित प्रीतम की पत्नी व बच्चे बाहर गए हुए थे। जब प्रीतम कुमार गुरुवार की रात अपने घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। उनके सुने घर का चोरों ने फायदा उठाते हुए सुने घर में घुसकर गोदरेज तोड़कर उसमें रखे गहने व कैश लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी गृहस्वामी द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं कुर्सेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
