जिसको नीतीश कुमार ने बनाया वहीं नीतीश कुमार की श्राद्ध करने की कर रहे बात – पप्पू यादव
बिहार में मुख्यमंत्री का कई चेहरा है जिसमें से एक मैं भी हूं – पप्पू यादव
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्णिया जाने के क्रम में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार जंक्शन पहुंचे। इसके बाद रेलवे अधिकारी गेस्ट पहुंचे जहां पूर्णिया सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान व जाप के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में सांसद पप्पू यादव का जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जहां सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया के बाद अब जल्द कटिहार में भी हवाई यात्रा की सेवा शुरू हो इसको लेकर पहल करने का दावा किया। इसकी अलावा सांसद पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर करारा हमला करते हुए कहा कि पटना में प्रशांत किशोर का रैली पूरी तरह से सुपर डुपर फ्लॉप रही जिसकी तस्वीर सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों ने देखा। पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर बहरुपिया हैं और काला धन के बदौलत भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं। जिसे बिहार की जनता ने भी देख लिया हैं और समझ लिया है। वही सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जिस प्रशांत किशोर को नितीश कुमार ने बनाया आज वही प्रशांत किशोर नितीश कुमार की श्राद्ध करने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बयान देते वे कहा कि कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब चुनाव आएगा तब यह साफ किया जाएगा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा भले ही कुछ लोग खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे हैं तो ऐसे में मैं भी खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार समझता हूं। इसके अलावा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एनडीए सरकार को लेकर भी कहा कि वर्तमान में भाजपा नितीश कुमार की राजनीति समाप्त करने की लंबी साजिश रच रही हैं और वह कामयाब भी हो चुकी हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में एनडीए से कई ऐसे बड़े नेता है जो खुद को मुख्यमंत्री समझते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े भाई की भूमिका में कांग्रेस रहेगी क्योंकि भाजपा को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान, अरूण सिंह,वकील दास, तौसीफ अख्तर, प्रो० सुनील भारती,सोनी कुमारी,हिना कुमारी,चंदन यादव,अजय पौद्दार, अब्दुल सकीम, रवि यादव, शुभम सिंह, रवि कर्ण, बुदुल सिंह, आजाद यादव, काशिफ खान,ऐनुल हक, साबिर आलम, राजेश यादव, दीवाकर चौधरी, संजय सिंह सहित कई समर्थक मौजूद थे।
