May 27, 2026

जनता के समस्याओं का समाधान करना ही पहली प्राथमिकता – तारिक अनवर

Read Time:3 Minute, 39 Second

बारसोई के विभिन्न क्षेत्र का सांसद ने किया दौरा ग्रामीणों से मिलकर सूनी समस्याएं ।

मोठबाड़ी में उच्च स्तरीय पुल का भी सांसद ने किया उद्घाटन ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद तारीक अनवर ने बारसोई के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। वही सांसद तारीक अनवर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान होने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद तारीक अनवर को चांदपाड़ा की मुखिया दुलाली खातून ने क्षेत्र के कई समस्याओं से अवगत कराते हुए एक मांग पत्र सौंप कर समस्याओं के जल्द समाधान का मांग किया। जिसमें मुख्य रूप से कटाव निरोधी कार्य, सड़क निर्माण कार्य सहित जनहित से जुड़ी कई समस्याएं शामिल थें। जिस पर सांसद तारीक अनवर ने जल्द से जल्द समाधान होने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सांसद तारीक अनवर ने कंदेला पटोल पंचायत के मोठबाड़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन भी किया। इस दौरान बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक महबूब आलम भी मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद तारीक अनवर बारसोई के विभिन्न कटाव ग्रस्त क्षेत्र का भी दौरा किया। जिसको लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से बात भी किया। मौके पर सांसद तारीक अनवर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से सेवा करने का मौका दिया है। उस विश्वास पर हर संभव खड़े उतरने का प्रयास रहेगा और जल्द से जल्द जनता का जो भी समस्या है उसका समाधान करवाने का काम किया जाएगा। वहीं सांसद तारिक ने कहा कि हर वर्ष बाढ़ आती है और बाढ़ के नाम पर काफी बंदर बांट होती है लेकिन हर बार बाढ़ से आम लोगों को कितनी परेशानी होती है यह किसी से छुपी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटाव से बारसोई का इलाका भी काफी प्रभावित रहा है इसका भी समाधान हो इस पर कार्य किया जाएगा इसके अलावा सांसद ने बिघोर पथ पर क्षतिग्रस्त केकरामनी पुल का जायजा लिया। मौके पर मुख्य रूप से बलरामपुर विधायक महबूब आलम के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,संजय सिंह, अब्दुल कादिर,नगीना यादव, शहनवाज,आफताब ताज,हसन,हबीब आलम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post जिसको नीतीश कुमार ने बनाया वहीं नीतीश कुमार की श्राद्ध करने की कर रहे बात – पप्पू यादव
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया में शत प्रतिशत छात्र छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial