उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया में शत प्रतिशत छात्र छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत गैठौरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गैरिया में शत प्रतिशत छात्र स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं।विद्यालय में अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं।प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार के द्वारा विद्यालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। मनोज कुमार पोद्दार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक बनते ही विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने में लग गए।इन्होंने सबसे पहले विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं छात्राओं को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय आना सुनिश्चित किया। विद्यालय की साफ सफाई को चुस्त दुरुस्त बनाने में लग रहे। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार शिक्षकों के साथ अच्छा कोऑर्डिनेशन बनाकर विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने कहा कि विद्यालय के शि्षक सूर्य मोहन दास,मो0हसीबूर रहमान, राखी कुमारी, मनीषा कुमारी,प्रिय रंजन रवि, निकिता पांल शिक्षा सेवक मो0तौफिक आलम विद्यालय के पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यालय व्यवस्था को सुदृढ करने में सहयोग करते हैं। सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं समय पर विद्यालय आते हैं और समय पर विद्यालय से अपने-अपने घर जाते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं समय सारणी के अनुसार वर्ग वार अध्यापन कार्य करते हैं। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने बताया कि विद्यालय में 250 छात्र छात्राएं का नामांकन पंजी में नाम दर्ज है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने बताया कि विद्यालय लगभग दो एकड़ आठ डिसमल जमीन पर 15 कमरे है। जिसमें सात कमरे जर्जर हो चुका है।विद्यालय में चार शौचालय हैं जिसमें दो जर्जर हो चुका है।तीन चापाकल की व्यवस्था है। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने बताया कि वर्ग एक में 06, वर्ग 2 में 23, वर्ग 3 में 22, वर्ग 4 में 28, वर्ग 5 में 27, वर्ग 6 में 26, वर्ग 7 में 73,वर्ग आठ में 47 छात्र -छात्राएं पठन-पाठन कर रहे हैं। वर्ग 1 से 8 के छात्र-छात्राओं को एफ एल एन किट दिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिका वितरण किया गया है। विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्र -छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन मीनू के अनुसार दिया जा रहा है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। खासकर छात्रों के लिए सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया जाता है।पिछले अप्रैल को विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। विद्यालय के सभी छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया गया था। दीक्षांत समारोह में छात्र के अलावे अभिभावक को आमंत्रित किया गया था। अभिभावक समारोह में भाग लेकर बेहद खुश महसूस कर रहे थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे थे। विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन करने से छात्राओं में के साथ-साथ अभिभावक भी जागरूक हुए और प्रधानाध्यापक के द्वारा अभिभावकों को कहा गया कि विद्यालय में अपने-अपने बच्चों को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में स- समय पर विद्यालय भेजना सुनिश्चित करेंगे।जिसका लाभ विद्यालय को मिला और बच्चे स- समय स्कूल ड्रेस में आना प्रारंभ हो गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने कहा कि विद्यालय में भवन का निर्माण, चारदीवारी का निर्माण,विद्यालय का समय-समय पर रंग रोगन,विद्यालय में पर्याप्त फर्नीचर, टेबल, कुर्सी की व्यवस्था करना किया। विद्यालय में बच्चों के लिए बुक सेफ, चेतना सत्र के लिए स्पीकर सेट, अलमीरा का व्यवस्था किया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पोद्दार ने बताते हैं कि अगर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैंच डेक्स की व्यवस्था हो जाता, तो छात्र-छात्राओंको बैठकर पढ़ने में आसानी होता। विधालय का चाहार दिवारी का नये सिरे से निर्माण कार्य होजाता साथ में मैन गेट बन जाता तो सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा होता। विधालय परिसर में मिट्टी भराई कर सीमेंट ईट का सोलिंग हो जाता तो अच्छा होता।
